फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शहीद स्मारक बनाने पर विवाद, दीवार ढहाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पानीपत। रामलाल चौक पर शहीदों की प्रतिमा लगाने पर कॉलोनीवासियों ने विवाद कर दिया। सोमवार रात को निर्माण कार्य कर रहे श्रमिकों को भगा दिया और दीवार गिराकर ईंटें उखाड़ दी। ठेकेदार को विरोध का पता चला तो उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना देकर पुलिस बुला ली। मंगलवार को कॉलोनीवासियों ने घटना को लेकर विधायक प्रमोद विज से मुलाकात की।
कॉलोनीवासी पंकज ने बताया कि पिछले तीन दिनों से रामलाल चौक पर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की प्रतिमा लगाने के लिए निर्माण कार्य चल रहा है। सोमवार देर रात कॉलोनीवासियों को इस बारे में पता चला तो लोगों ने प्रतिमा लगाने का विरोध कर दिया। असंध रोड पर बने गड्ढों को भरने की मांग उठाई। सड़कों की मरम्मत कराने के बजाय प्रतिमा लगाने और स्वागत द्वार बनाने को गलत बताया। ठेकेदार की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। ठेकेदार नीतेश को अधिकारियों के आदेश मिलने के बाद ही काम शुरू करने के लिए कहा।
विज्ञापन


हर दिन लग रहे खंभे, बना मकड़जाल-
रामलाल चौक निवासी सुरेश ने बताया कि असंध रोड पर आए दिन अलग-अलग कंपनियों के कर्मचारी खंभे लगा जाते हैं। कभी बिजली लाइन तो कभी इंटरनेट के खंभे बताते हैं। अब रामलाल चौक पर शहीदों की मूर्तियां लगा रहे हैं, जो कुछ दिन बाद ही रखरखाव के अभाव में खराब हो जाएंगी। निगम अधिकारियों को शहर में पहले सड़क और सीवर व्यवस्था सुधारनी चाहिए, उसके बाद सुंदरीकरण के कार्य करने चाहिए।

दिन में हो काम, हमें भी पता चले क्या कर रहे
फ्रेंड्स कॉलोनी के अमित ने बताया कि निगम अधिकारी रात में काम कराते हैं। लोग सुबह दुकानों पर पहुंचते हैं, तो उन्हें कभी खंभे तो कभी बोर्ड लगे मिलते हैं। अधिकारियों को दिन में काम कराना चाहिए, ताकि लोग निगम द्वारा कराए जा रहे कार्यों के बारे में जान सकें। अगर उसकी जरूरत ही ना हो तो उस कार्य को रूकवा सकें, ताकि सरकारी पैसे का दुरुपयोग ना हो।

वर्जन
रात के समय कामगार काम कर रहे थे। कॉलोनीवासियों ने आकर काम बंद करा दिया। निगम अधिकारियों के निशानदेही करने के बाद ही काम शुरू किया था। कामगारों के साथ इस प्रकार का दुर्व्यवहार गलत है।
विज्ञापन

- नीतेश, ठेकेदार


कॉलोनीवासी शिकायत लेकर मेरे पास भी आए थे। लोगों की दुकान के सामने इस तरह स्मारक बनाना गलत है। शहीदों ने कभी ये नहीं कहा कि किसी आमजन को परेशान करने के लिए हमारा स्मारक बनवाएं। निगम अधिकारियों का सुंदरीकरण से पहले मरम्मत कार्य कराना चाहिए।
- लोकेश नांगरू, वार्ड 20 पार्षद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें