फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: तारकोल के दाम चढ़े तो ठेकेदारों ने खींचे हाथ, सीसी रोड की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जगमहेंद्र सरोहापानीपत। तारकोल के दाम दोगुने होने से नगर निगम के सड़क निर्माण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। पिछले कुछ समय में तारकोल का रेट 44-45 रुपये से बढ़कर करीब 90 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। बढ़ी लागत के कारण ठेकेदार पुराने रेट पर टेंडर लेकर काम करने में असमर्थता जता रहे हैं। इससे कई सड़क निर्माण कार्य अटक गए हैं। अब निगम ने मॉडल टाउन की प्रस्तावित सड़कों को तारकोल के बजाय सीमेंट-कंक्रीट (सीसी) से बनाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

मॉडल टाउन क्षेत्र की चार प्रमुख सड़कों का निर्माण तारकोल से प्रस्तावित था, लेकिन रेट बढ़ने के कारण इनके टेंडर अटक गए। अब निगम इन सड़कों का निर्माण सीसी से कराएगा। इसके लिए नए सिरे से प्रस्ताव तैयार कर टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे।
पार्षद संजीव दहिया ने बताया कि शहर के अंदरूनी क्षेत्रों में तारकोल की सड़कों पर बारिश के दौरान पानी जमा होने से उनके क्षतिग्रस्त होने की समस्या रहती है। सीसी सड़कें अपेक्षाकृत अधिक टिकाऊ होती हैं और बारिश का असर भी कम होता है। इसी को देखते हुए निगम प्रशासन को सीसी सड़क बनाने का सुझाव दिया गया था। पार्षद तरुण गांधी ने बताया कि मॉडल टाउन में नई सड़कें बनाने का प्रस्ताव है। इनमें रिंग रोड समेत पांच सड़कें शामिल हैं। तारकोल के दाम बढ़ने के बाद अब इनके निर्माण का प्रस्ताव नए सिरे से तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन


तारकोल के दाम बढ़ने के कारण ठेकेदार पुरानी दरों पर काम करने में असमर्थता जता रहे थे। शहर के विकास कार्य बाधित न हों और सड़कें लंबे समय तक टिकाऊ रहें, इसलिए तारकोल के बजाय सीसी सड़क बनाने का निर्णय लिया गया है। मॉडल टाउन की सड़कों के लिए जल्द नए सिरे से टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी। -रमेश बागड़ी, चीफ इंजीनियर, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें