फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: विकास नगर में दूषित जलापूर्ति, बीमार हो रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। वार्ड नंबर तीन के अंतर्गत विकास नगर एरिया में पिछले 15 दिनों से गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। इससे लोगों के सामने पेयजल संकट खड़ा हो गया है। दूषित पानी पीकर लोग बीमार पड़ने लगे हैं। इसे लेकर लोगों ने कई बार निगम अधिकारियों और पार्षद को शिकायत भी दी, लेकिन अब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया। इस पर लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो वे निगम कार्यालय के सामने धरना देंगे। वहीं, निगम अधिकारियों और पार्षद ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही कॉलोनी की पीने के पानी की समस्या को दूर कराया जाएगा। लोगों का कहना है कि हैरानी की बात यह है कि वार्ड पार्षद अंजलि शर्मा खुद निगम की वाटर एंड डिस्पोजल कमेटी की अध्यक्ष हैं। बाजवूद इसके लोगों को पीने के पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इस पर पार्षद अंजलि शर्मा का कहना है कि इस बारे में निगम अधिकारियों को अवगत कराकर जल्द ही समस्या का समाधान करवाएंगे।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि विकास नगर में राम निवास किराना स्टोर के पास करीब 50 घरों में पीने के पानी की किल्लत है। जिस पानी की आपूर्ति हो रही है, वह गंदा और बदबूदार है। लोगों का कहना है कि वह पीना तो दूर, घर के रोजमर्रा के कामों में भी इस्तेमाल करने के लायक नहीं है।
कॉलोनी की प्रेमवती, पुष्पा, विनीता, राजकुमारी, उपमा, कविता, किरण, सरोज, रामप्यारी, बिमला, राजो, सुनीता, सपना रज्जो, धर्मपाल, कृष्णा, करमचंद पाल, धर्मपाल, अनिल और वेद ने बताया कि उन्हें पीने के पानी तक के लाले पड़ गए हैं। कुछ लोग पानी के कैंपर मंगवा रहे हैं तो कुछ पानी की बोतलें खरीद कर काम चला रहे हैं। लोगों ने कहा कि उनके वार्ड में सीवरेज की लाइन कहीं से लीक होकर पीने के पानी की लाइन में मिल रही है, जिससे गंदा पानी पेयजल लाइन से लोगों के घरों में जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसी समस्या है तो उसका तुरंत समाधान करवाया जाएगा। लोगों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
- अजय छौक्कर, जेई नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें