फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ट्रक लूट मामले में गाजियाबाद पुलिस से साधा संपर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सिवाह के पास मंगलवार रात को हुई ट्रक लूटपाट के बाद पुलिस हरकत में है। सेक्टर 29 थाना पुलिस प्रभारी ने वीरवार को अपने कार्यालय में ट्रांसपोर्टरों का एक दल बुलाया था। उसने घटना की पूर्ण जानकारी ली गई है। उनसे इस प्रकार की पहले हुई घटनाओं की भी जानकारी ली गई है। पानीपत पुलिस ने गाजियाबाद पुलिस से भी इस संबंध में संपर्क साधा है क्योंकि ट्रक गाजियाबाद जा रहा था। पुलिस ने ट्रांसपोर्टर्स को जल्द आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


चढ़ाऊ मोहल्ला निवासी रामतेज यादव ने बुधवार सुबह पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह पेशे से चालक है। वह सम्राट गुड्स ट्रांसपोर्ट कंपनी में कार्यरत है। वह मंगलवार रात पौने 12 बजे ट्रक में कंबल, दवाई, सैनेटरी, जूते, कपड़ा. नट बोल्ट और कैमिकल की कैन लोड करके गाजियाबाद के लिए चला था। वह ट्रक लेकर नगीना हाईवे पर सिवाह के पास पहुंचा था। वह यहां पर ट्रक रोककर चाय पीने लगा था। इसी वक्त एक कार में पांच- छह युवक आए। वह उसकी आंखों में बैटरी की रोशनी मारने लगे। वह उसने कहने लगे कि वह पीछे हादसा करके आया। वह मना करता रहा। इन्होंने उसे जबरदस्ती कार में बैठा लिया और उसकी आंखों पर पट्टी बांध दी थी। वह उसे कार में बैठाकर इधर उधर घुमाते रहे। उन्होंने उससे 10 हजार रुपये व मोबाइल छीन लिया। फिर खेत में ले जाकर उसे एक कटे हुए पेड़ पर बांधकर फरार हो गए थे। उसने किसी तरह से अपने हाथ खोले और वह भागते हुए सिवाह जेल वाले रास्ते से होते हुए जीटी रोड पर पहुंचा था। उसने अपनी गाड़ी की तलाश की लेकिन गाड़ी भी नहीं मिली थी। वह बदमाश उसका ट्रक भी चोरी कर ले गए थे।

वर्जन-

सेक्टर 29 पुलिस थाना प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि ट्रांसपोर्टर से पूरे मामले की जानकारी ली गई है। गाजियाबाद व दिल्ली पुलिस से भी संपर्क साधा गया है। बदमाशों की धरपकड़ जा रही है। पूरे मामले की गहन जांच चल रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें