फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: तीन साल से बंद पड़े मनाना फाटक पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य फिर शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। समालखा की मनाना रेलवे फाटक पर बनाए जा रहे रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण कार्य तीन साल के बाद मंगलवार को एक बार फिर से शुरू हो गया है। रेलवे व हरियाणा लोकनिर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के द्वारा बनाए जा रहे इस ओवरब्रिज का निर्माण पांच साल पहले 2019 में शुरू हुआ था। साढ़े 17 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस आरओबी का निर्माण पिछले तीन साल से रुका हुआ था।
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ शैलेंद्र भाटिया ने दीवार बनाने के लिए नींव खुदाई का काम शुरू करवाते हुए कहा कि लोगों के आवागमन के लिए अगले तीन महीने में शुरू करवाने की कोशिश करेंगे।

रेलवे लाइन पार बसे 13-14 गांव के ग्रामीणों की सुविधा के लिए मनाना रेलवे फाटक पर रेलवे विभाग व पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा पांच साल पहले अंडर पास व ओवरब्रिज का काम शुरू किया गया था। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक ओवरब्रिज का काम 60 प्रतिशत पूरा हो चुका है। ओवरब्रिज के साथ सर्विस रोड बनाने के लिए किसानों ओर सरकार के बीच ज़मीन के मुआवजे के विवाद के चलते पिछले करीब तीन साल से ओवरब्रिज का काम बंद पड़ा हुआ था। इसी बीच जिला उपायुक्त ने हस्तक्षेप करके सर्विस रोड बनाने के लिए किसानों से सहमति ले ली गई है जिस पर पीडब्ल्यूडी विभाग ने किसानों को मुआवजा का केस बना कर सरकार को भेजा हुआ है लेकिन अभी तक स्वीकृति नहीं मिली है।
विज्ञापन


विधायक धर्म सिंह छौक्कर ने मनाना रेलवे फाटक पर बनाए जा रहे ओवरब्रिज का मामला पिछले साल विधानसभा में भी उठाया था। जिस पर जवाब देते हुए तत्कालीन पीडब्ल्यूडी मंत्री दुष्यंत चौटाला ने ओवरब्रिज का काम जल्दी पूरा करवाने का आश्वासन दिया था।



वर्जन-

पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ शैलेंद्र भाटिया ने बताया कि अंडर पास का काम उनकी ओर से पूरा हो चुका है। थोड़ा काम रेलवे की तरफ से बकाया है। ओवरब्रिज का काम शुरू करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें