फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंहगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने निकाला रोष प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने लगातार बढ़ रही महंगाई के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। कांग्रेसी शनिवार सुबह तहसील कैंप फतेहपुरी चौक पर अपनी साइकिलों के साथ एकत्रित हुए। उन्होंने काफिले के साथ जीटी रोड होते हुए लालबत्ती बाजार, इंसार बाजार, पंचरंगा बाजार, अमर भवन चौक, सेठी चौक, सनोली रोड, संजय चौक, खटीक बस्ती से होकर 8 मरला चौक पर जुलूस का समापन किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी सरकार ने जो महंगाई बढ़ाकर आम जनता की कमर तोड़कर रख दी है। इसके विरोध में भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रकट किया गया है। पेट्रोल, डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के साथ साथ खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ने से से आम जनता में भारी रोष है।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री बिजेंद्र कादियान ने कहा कि आने वाले चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। हर वर्ग सरकार की नीतियों से दुखी है। इस मौके पर संजय अग्रवाल, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता ओमवीर सिंह पंवार, प्रेम सचदेवा, कर्मचंद पूनम, मोहकम छौक्कर, शशि लूथरा, एडवोकेट नरेश अत्री, धर्मवीर गिरोह, चांद चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें