फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी में कुरुक्षेत्र बना विजेता

Wed, 04 Jun 2014 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत के आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल में बुधवार को कुरुक्षेत्र और पानीपत की हॉकी टीमों के बीच मैच खेला गया। इसमें मध्यांतर तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं।
विज्ञापन


बाद में कुरुक्षेत्र की नेहा और सविता ने एक-एक गोल दागकर टीम को जीत दिला दी। वहीं, पानीपत की ओर से एक भी गोल नहीं हो सका। मुकाबले में कुरुक्षेत्र ने पानीपत को 2-0 से हराया।

यह कुरुक्षेत्र और पानीपत के बीच लड़कियों के मैचों की सीरीज का पहला मैच था। सीरीज के कई मैच कुरुक्षेत्र में खेले जाएंगे।

विद्यालय की प्रबंधक समिति के चेयरमैन सुरेंद्र सिंगला, प्रबंधक कमल किशोर, वरिष्ठ सदस्य वीरेंद्र सिंगला और प्रधानाचार्या रजनी शर्मा ने विजेता टीम के सदस्यों को बधाई दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हॉकी को बढ़ावा देने और खेल के स्तर में सुधार के लिए यह सीरीज कारगर साबित होगी। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र साई हॉकी कोच शिवकुमार सैनी, हाकी पानीपत के सचिव संजीव त्यागी, संदीप कुमार, मनीष कुमार, क्रिकेट कोच संजय त्यागी और भारती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें