फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: राहुल पर कार्रवाई और नीट पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। कांग्रेसियों ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत वरिष्ठ नेताओं के साथ की गिरफ्तारी और नीट मुद्दे पर सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जिला सचिवालय पर भारी पुलिसबल तैनात रहा।
ग्रामीण जिलाध्यक्ष रमेश मलिक और शहरी जिलाध्यक्ष सरदार बलजीत सिंह ने इसकी अगुवाई की। प्रदर्शन में पूर्व विधायक बलबीर वाल्मीकि, वरिष्ठ नेता वरिंदर शाह, सचिन कुंडू और कंवर सिंह छौक्कर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रमेश मलिक और सरदार बलजीत सिंह ने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण ढंग से आवाज उठा रहे छात्रों और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी व प्रियंका गांधी पर पुलिस द्वारा किया गया बल प्रयोग निंदनीय है।
उन्होंने कहा कि इस मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तुरंत इस्तीफा दें। राहुल गांधी व अन्य नेताओं के साथ हुए दुर्व्यवहार की जांच हो और छात्रों पर दर्ज सभी मुकदमे तुरंत वापस लिए जाएं। हताश होकर जान गंवाने वाले छात्रों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन

इससे पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला सचिवालय के सामने प्रदर्शन किया। इस मौके पर दीपक खटकड़, खुशीराम जागलान, बलवान वाल्मीकि, मोहकम छौक्कर, शशि लूथरा, नीरजा बाहरी, सविता गर्ग, रूबल संधू, राजिंद्र शर्मा, जयकुमार बिंदल, सतपाल वाल्मीकि, नरेंद्र सूरा आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें