पानीपत। जिला कांग्रेस कमेटी ने एलपीजी सिलिंडर की आपूर्ति नहीं होने पर सनौली रोड बबैल नाका पर प्रदर्शन किया। पानीपत ग्रामीण जिलाध्यक्ष रमेश मलिक कहा कि आम जनता गैस की कमी से परेशान है।
घरों के चूल्हे ठंडे पड़ रहे हैं लेकिन सरकार इस गंभीर मुद्दे पर चुप है। कांग्रेस जनता की इन समस्याओं को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है और आगे भी हर स्तर पर जनता के हकों के लिए संघर्ष जारी रहेगा। वहीं दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया गया। कांग्रेस नेता सचिन कुंडू, पूर्व विधायक बलबीर वाल्मीकि ने कहा कि सरकार लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए गंभीर नहीं है। इस अवसर पर धर्मबीर मलिक, दीपक खटकड़, जगदीश जांगड़ा, बलवान वाल्मीकि, सतपाल मडलौडा, नारायण दत्त शर्मा, रामसिंह पूर्व सरपंच, विकास कुमार, ओमबीर पंवार, सुभाष तंवर, प्रियांश मलिक, विजय जैन व अंकित सहरावत मौजूद रहे।