-ग्रामीण व शहरी जिलाध्यक्ष ने अलग-अलग बैठक लेकर तैयारियों पर की चर्चा
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को आयोजित होने वाली कांग्रेस की वोट बचाओ-देश बचाओ महारैली के लिए जिला में कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को एआईसीसी अभियान प्रभारी एवं जिला प्रभारी नीतू वर्मा सोईंन की अध्यक्षता में पानीपत ग्रामीण व शहरी कांग्रेस की अलग-अलग बैठक की गईं। पानीपत ग्रामीण में एकजुट होकर दिल्ली कूच करने की बनाई रणनीति
जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित ग्रामीण इकाई की बैठक में पानीपत ग्रामीण, इसराना और समालखा विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। अभियान प्रभारी नीतू वर्मा सोईंन व ग्रामीण जिलाध्यक्ष रमेश मलिक ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा मतदाता सूची में अनियमितताओं व वोट चोरी का मुद्दा उठाकर लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई शुरू की गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। इस मौके वरिष्ठ नेता सचिन कुंडू, दिव्यांशु बुद्धिराजा, बलबीर वाल्मीकि, कंवर सिंह छौक्कक्व खुशीराम जागलान मौजूद रहे।
पानीपत शहरी। संगठन पदाधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
पानीपत शहरी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में प्रभारी नीतू वर्मा सोईंन ने रैली की तैयारियों को लेकर ब्लॉक एवं संगठन पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शहरी जिलाध्यक्ष सरदार बलजीत सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का वोट सबसे बड़ी ताकत है और सांविधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए कार्यकर्ता घर-घर जाकर संदेश पहुंचाएंगे। इस मौके पर सतीश, अजय खुराना, राजकुमार पहावा, गौरव शर्मा, सुप्रिया रतन, बलदेव वधवा और पंकज प्रजापत मौजूद रहे।