फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कांग्रेस का आरोप - भाजपा ने भारी मात्रा में खरीदे बिहार के रेल टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। बिहार विधानसभा के पहले चरण के आम चुनाव में मतदान के लिए जा रहे बिहार के लोगों को भाजपा की ओर से रेल टिकट उपलब्ध कराने की बात चर्चा में आने के बाद कांग्रेस आक्रामक हो गई है।
कांग्रेस ने इसकी निंदा करते हुए रेलवे से इसका रिकॉर्ड भी मांगा है। कांग्रेस का ग्रामीण जिलाध्यक्ष रमेश मलिक ने बताया कि उनकी जानकारी में आया था कि भाजपा ने बड़ी संख्या में बिहार के लिए रेल टिकट खरीदे हैं। इसकी सच्चाई पता लगाने के लिए वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई है। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष ने रेल टिकट खरीदकर देने से इन्कार किया है।
विज्ञापन

बिहार में पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को होना है। सोमवार को पानीपत से बिहार के लिए दो विशेष ट्रेनें रवाना की गई थी। इनमें पानीपत से करीब 350 लोग गए थे। भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट व मेयर कोमल सैनी इन लोगों को रवाना करने के लिए रेलवे स्टेशन पर मौजूद थे।
विज्ञापन

इसी के बाद यह बात चर्चा में आई कि बिहार जाने वाले लोगों को भाजपा नेताओं ने टिकट खरीदकर दिए हैं। कांग्रेस के पानीपत ग्रामीण जिलाध्यक्ष ने बताया कि भाजपा का पहले वोट चोरी खरीदने के मामले में नाम आया था। अब सरेआम रेल टिकट देकर वोट खरीदने में नाम आ गया है। बिहार के लोगों के लिए रेल टिकट खरीदने की बात निंदनीय है। बिहार मतदान के लिए जाने वाले लोगों का रेलवे से रिकॉर्ड मांगा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें