पानीपत। आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा पर निशाना साधा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा न केवल वोट चोरी कर रही है, बल्कि खुले आम लोकतंत्र पर प्रहार कर रही है।
इसका ताजा उदाहरण पानीपत समेत हरियाणा से वोटरों को ट्रेनों में भरकर भेजना और उन्हें फैक्टरी मालिकों से एक सप्ताह का वेतन दिलवाने का आश्वासन देना है। उन्होंने ये बात मंगलवार को पार्टी के सेक्टर-25 स्थित कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए कही। उन्होंने इससे पहले एडवोकेट अजय सिंगला को लोकसभा क्षेत्र करनाल का अध्यक्ष नियुक्त किया। संवाद