इसराना। शुगर मिल ने हरियाणा गन्ना किसान एप शुरू किया है। इस पर किसानों को पूरी जानकारी मिलेगी और कैलेंडर भी मिलेगा। मिल प्रबंधन ने इसे किसानों के लिए सहयोगी होने का दावा किया है। इसके साथ प्रबंधन ने किसानों से सहयोग की मांग की है।
सहकारी चीनी मिल में पेराई सत्र 28 नवंबर को शुरू होगा। एमडी संदीप कुमार ने इसके लिए शनिवार को गन्ना किसानों के साथ बैठक की। जिसमें कैन मैनेजर विनय कुमार और गन्ना समिति के प्रधान जयकुंवार कादियान सहित जिलाभर से किसान मौजूद रहे।
एमडी संदीप कुमार ने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए। इस बार हरियाणा गन्ना किसान ऐप बनाई गई है और गन्ना किसानों द्वारा अपना कोड नंबर डालने पर यह ऐप किसान के मोबाइल में खुल जाएगी। इस गन्ना किसान ऐप मे किसानों को पूरे कलेंडर की जानकारी मिलेगी, जिसमें किसानों को पर्ची, टोकन नंबर, केन यार्ड में कौन सी लेन में ट्राली लेकर जानी और शुगर मिल में कौनसा टोकन नंबर चल रहा जानकारी शामिल है। इसी ऐप द्वारा किसानों को पेमेंट की भी जानकारी मिलती रहेगी। केन यार्ड में कांटे के पास किसानों के लिये कैंटीन खोली जाएगी।
एमडी संदीप कुमार ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे शुगर मिल में साफ सुथरा गन्ना लेकर आये और मिक्स अप गन्ना लेकर ना आये। अर्ली वेरायटी के समय उसी वेरायटी का गन्ना लाए और कोई किसान फिर भी मिक्स अप गन्ना लेकर आयेगा तो उसका बॉन्ड बंद कर दिया जाएगा। एमडी संदीप कुमार ने किसानों से सुझाव भी मांगे ताकि पेराई सत्र सुचारू रूप से चले और पेराई में किसानों को कोई परेशानी ना आए।
एमडी संदीप कुमार ने सभी गन्ना किसानों को 28 नवंबर को मिल के पेराई सत्र के शुभारंभ समारोह में पहुंचने का निमंत्रण भी दिया गया।
इस अवसर पर किसान नफे सिंह, महाबीर कादियान, समय सिंह नंबरदार, संजय बुडशाम, मनोज जागलान, बिंद्र कुमार व कुलदीप जागलान और पीए विजय राठी मौजूद रहे।