पानीपत। रोडवेज ने कुरुक्षेत्र में 25 नवंबर को गुरु तेग बहादुर की स्मृति में होने वाले प्रदेश स्तरीय महोत्सव में बस भेजने की तैयारी पूरी कर ली है। जिले से 395 बसों को भेजा जाना है। इनमें से 100 बसें रोडवेज डिपो द्वारा भेजी जाएंगी। बाकी 295 बस आरटीए और दूसरे डिपो से आएंगी।
बताया जाता है कि इन बसों को 24 नवंबर को शाम तक अधिकारियों के दिशा-निर्देश पर गांवों में भेजा जाएगा। बसों को सुबह ही भेजने के लिए अधिकारियों द्वारा संबंधित तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। चालकों और परिचालकों को उनके इस संबंध में अवगत कराया जा चुका है। रोडवेज द्वारा लोकल और अन्य रूटों से बसों को हटाकर रैली में भेजा जा रहा है। जिससे यात्रियोंं को 25 नवंबर को बसों की कमी का सामना करना पड़ेगा। जिससे यात्रियों को अन्य वाहनों में सवार होकर अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचना पड़ेगा।