फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशनधारकों ने डिपो होल्डर की डीएफएससी को दी शिकायत

Wed, 02 Mar 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ड-2 स्थित हरी सिंह कॉलोनी वासियों ने डिपो होल्डर पर राशन न देने और बदतमीजी करने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत डीएफएससी को दी है।
विज्ञापन


कॉलोनी वासी जसबीर, निर्मला, गीता, सुनिता, भानमती व विद्या ने मंगलवार को डीएफएससी को राशन डिपोधारक को शिकायत दी।

उन्होंने शिकायत में बताया कि डिपो होल्डर मनमर्जी कर राशन देने में आनाकानी कर करता है। राशन के लिए सुबह छह से आठ बजे के बीच डिपो पर आने की बात करता है।
विज्ञापन


वह राशन लेने जाने वाले उपभोक्ताओं के साथ बदतमीजी से भी पेश आता है। करीब तीन महीने से राशन न मिलने से परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि एक डिपो होल्डर की सप्लाई बंद होने के कारण दूसरे डिपो होल्डर को राशन बांटने की जिम्मेवारी सौंपी गई थी। पिछले एक महीने से डिपो होल्डर राशन देने के लिए चक्कर कटा रहा है। उन्होंने जल्द से जल्द राशन दिलवाने और डिपो होल्डर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें