फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मनाना गांव में भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी मामले में सीईओ को दी शिकायत

Sat, 31 Jan 2026 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा। शहर के मनाना गांव में भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी मामले में जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी को शिकायत दी गई है। सीईओं ने संबंधित अधिकारियों और शिकायतकर्ता को रिकॉर्ड सहित पेश होने के आदेश दिए हैं। हथवाला गांव के राकेश कुमार ने जिला परिषद कार्यालय में लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया कि मनाना गांव के सरपंच पति प्रवीण कुमार, एसडीओ कमल शर्मा, जेई और ग्राम सचिव शहजाद अली ने ईंटों के बिल पास कराने के लिए रिश्वत की मांग की। उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि रिश्वत न देने पर धोखाधड़ी से दूसरी फर्म से बिल पास करा लिए गए। जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने 29 जनवरी को आदेश जारी किए हैं और शिकायतकर्ता राकेश कुमार को छह फरवरी को दोपहर 12 बजे जिला सचिवालय में अपने लिखित बयान, संबंधित दस्तावेज, शपथ पत्र और भुगतान विवरण के साथ पहुंचने के आदेश दिए है। मामले में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी समालखा को भी पत्र लिखा है, इसमें ग्राम सचिव और ग्राम पंचायत मनाना के रिकॉर्ड को साथ लेकर निर्धारित समय पर कार्यालय में पहुंचने के आदेश दिए गए है।
विज्ञापन


राकेश कुमार ने आरोप लगाते हुए बताया है कि मनाना गांव सरपंच पति और पंचायत विभाग के अधिकारियों ने मिलकर उनकी करीब 60,500 ईंटों का पैसा धोखाधड़ी से हड़प लिया है। राकेश कुमार ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में बताया कि जुलाई में सरपंच पति प्रवीण कुमार के कहने पर उन्होंने गन्नौर के भट्टों से 60,500 ईंटें सप्लाई की थीं। जब वे बिल लेकर पहुंचे, तो सरपंच पति ने एसडीओ, जेई और ग्राम सचिव को एक लाख रुपये की रिश्वत देने की बात कही। जब उनके द्वारा मना किया गया तो सरपंच ने अधिकारियों के साथ मिलकर किसी दूसरी फर्म के नाम पर कार्य को करा दिया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि ईंट उनकी लगी है और भुगतान किसी और को किया गया है, वहीं सरपंच पति प्रवीण ने आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने बताया कि पंचायत में नियमानुसार काम कराया जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें