समालखा। जिला नगर योजनाकार की टीम द्वारा शुक्रवार को मनाना, गढ़ी छाज्जु, पावटी, जौरासी खास, नांगल खेड़ी, सिवाह और तहसील समालखा में अवैध निर्माण और अतिक्रमण को हटाने का कार्य किया गया। जिला नगर योजनाकार सुमित मलिक ने बताया कि दो दिनों में डीटीपी की ओर से मनाना, गढ़ी छज्जू, पावटी, जौरासी खास, खेड़ी नांगल, सिवाह और तहसील समालखा की राजस्व संपत्तियों में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। इस दौरान आठ कॉलोनियों को गिराया गया, इसमें आठ निर्माणाधीन संरचनाएं लगभग 35 डीपीसी, चहारदीवारी, सीमांकन और पूरा कच्चा सड़क नेटवर्क को गिराया गया। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान छह जेसीबी मशीनों की सहायता से यह कार्य किया गया। अभियान के दौरान कुल लगभग 52 एकड़ क्षेत्र में फैले निर्माण को ध्वस्त किया गया। संवाद