फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पीपीपी और जन्मतिथि में सुधार की लगाई फरियाद

Tue, 20 Oct 2026 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। उपमंडल स्तर पर सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम शिवजीत भारती ने आमजन की समस्याएं सुनीं। उन्होंने मौके पर मौजूद विभिन्न विभागों के अधिकारियों को प्राप्त जनशिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन

शिविर के दौरान परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में संशोधन, आय सत्यापन, जन्मतिथि सुधार, पेंशन और प्लाट की निशानदेही जैसे कई मामले प्रमुखता से सामने आए। इस मौके पर नायब तहसीलदार सुनील कुमार और सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन जसविन्द्र सिंह बख्तुआ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
एसडीएम ने अधिकारियों को समाधान प्रकोष्ठ में लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करने और त्वरित कार्रवाई रिपोर्ट (एटीआर) पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने और सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने के लिए शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण आवश्यक है। इसमें किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

शिविर में आईं ये प्रमुख शिकायतें:

- बड़ागढ़ के राजकुमार ने प्लाट की निशानदेही की मांग की। जटवाड़ के केसर सिंह व गीता रानी ने पीपीपी से दर्ज प्लाट हटवाने और रोशनी देवी ने मोबाइल नंबर बदलने का आवेदन दिया।
- पुलेवाला के संजीव कुमार ने जाति, खानपुर के खेमचंद, गणौली के जोगिंद्र सिंह व नारायणगढ़ के रॉकी लाल ने आय सत्यापन व आय कम कराने, और कृष्णा कॉलोनी के रविन्द्र कुमार ने पता ठीक कराने की गुहार लगाई।
- पंजलासा की रामपति, खानपुर के कृष्ण चंद, खिड़की जटान की बाला देवी और डेरा की जगिन्द्रों ने जन्मतिथि सत्यापन व सुधार की मांग रखी। वहीं बतौरा की संतोष व बलदीप, नगावां के बालकृष्ण और नन्हेड़ा के सुभाष चंद ने वृद्धावस्था पेंशन शुरू करवाने के लिए आवेदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें