फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कंपनी मैनेजर ने घर में जहरीला पदार्थ निगल दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। डिकाडला गांव में एक कंपनी के मैनेजर कुलदीप ने घर में ही जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी। वह करनाल के कुटेल स्थित एक कंपनी में अनलोडिंग मैनेजर था। परिजनों ने मानसिक रूप से परेशान होने की बात कही है। समालखा थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कुलदीप (37) ने शुक्रवार देर रात 11 बजे घर पर जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजन उसको जिला नागरिक अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद थाना समालखा पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। परिजनों ने पुलिस को बताया कि कुलदीप करनाल के कुटेल गांव स्थित एक कंपनी में अनलोडिंग मैनेजर था। उसने मार्च महीने के बाद इसकी किस्त नहीं भरी थी। जांच अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि कुलदीप के जहरीला पदार्थ खाने से मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें