फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: भगवान का प्रतिरूप बनकर सैलून में बाल काटने पर हंगामा, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण और राधा का प्रतिरूप बनकर सैलून में बाल काटने का वीडियो वायरल होने पर हंगामा खड़ा हो गया। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पहले सैलून और फिर थाना शहर पर पहुंचकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि एक दूसरे समुदाय के युवक को भगवान का रूप बनाकर बाल कटवाने से उनकी धार्मिक आस्था को ठेस पहुंची हैं। कार्यकर्ताओं के हंगामे के बाद पुलिस ने सैलून संचालिका रेणू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मामला सलारगंज गेट के पास स्थित एक सैलून का है। बताया जा रहा है कि सैलून में काम करने वाले युवक को भगवान श्रीकृष्ण का प्रतिरूप बनाकर बाल काटते हुए उनका वीडियो बनाया गया। इसके बाद वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड हुआ तो तेजी से वायरल हो गया। देर रात को ही विश्व हिंदू परिषद और बजरंगदल के कार्यकर्ता बडी़ संख्या में सैलून पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच कर कार्रवाई करने की बात कही।
रविवार दोपहर तक भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता विक्की के नेतृत्व में बड़ी संख्या में शहर स्थित थाने में पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। उनका कहना है कि यह देवी देवताओं का अपमान है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हंगामे के बाद पुलिस ने विश्व हिंदू परिषद के जिला महामंत्री पवन सहगल की शिकायत पर सैलून संचालिका रेणू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शहर थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तफ्तीश के बाद आगे की उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें