फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुकुल कन्या मोरमाजरा में कमेटी का शपथ समारोह

विज्ञापन
पानीपत। चुने गए प्रधान जसवीर मान व अन्य। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
मडलौडा। महासभा आर्य कन्या गुरुकुल मोरमाजरा में मंगलवार को नवनिर्वाचित कमेटी के शपथ समारोह का आयोजन हुआ। इसमें चयनित महासभा के प्रधान एडवोकेट जसबीर मान के साथ कार्यकारिणी कमेटी के उपप्रधान बिजेंद्र मान, सचिव रामसिंह, सह सचिव गुरुदेव सिंह, कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, सदस्य भूपेंद्र मान, सुरेंद्र सिंह, नारंग सिंह, बिजेंद्र सिंह व ईश्वर सिंह के साथ पद व गोपनीयता की शपथ ली।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रधान एडवोकेट जसबीर मान ने कहा कि हम सभी मिलकर गुरुकुल की उन्नति ,शिक्षा के स्तर को आगे बढ़ाने, शिक्षा की नए से नए कोर्स को लेकर आएंगे ताकि गुरुकुल से शिक्षा प्राप्त कर कन्याएं स्वावलंबी बन सके। हमारा प्रयास गरुकुल में कोचिंग सेंटर व शिक्षा को रोजगार से जोड़ने का रहेगा। इन विषयों पर कार्यकारिणी ने विचार विमर्श किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल केके मालिक ने की। उन्होंने सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया। इस मौके पर गुरुकुल की प्रिंसिपल मधुरलता, एडवोकेट सुखबीर सिंह, दलीप सिंह, एडवोकेट सुरेेद्र सिंह, नरसिंह, सूरज बांगड़, महासभा के सदस्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें