फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत के आयुक्त संभालेंगे पानीपत निगम का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
शहरी स्थानीय निकाय मंत्री अनिल विज की सिफारिश पर निलंबित हुए निगम आयुक्त सुशील कुमार के बाद अब तक निगम को नया आयुक्त नहीं मिल पाया है, लेकिन सोनीपत के निगमायुक्त लिंक ऑफिसर के नाते पानीपत निगम का कार्यभार संभालेंगे। उनके कंधो पर तब तक पानीपत निगम की भी जिम्मेदारी रहेगी, जब तक कोई दूसरा अधिकारी यहां नियुक्ति नहीं कर लेता। हालांकि सरकार ने ऐसी स्थिति से निपटने के लिए चार साले पहले 2016 में ही एक नियम बना दिया था, जिसके अनुसार प्रदेश के दसों नगर निगमों के आयुक्तों को आपस में लिंक कर दिया गया था, जिससे किसी भी आपात स्थिति में निगम आयुक्त की गैर मौजूदगी में लिंक आयुक्त को उनकी जगह का कार्यभार अपने आप दिया जाना था। इस नियम के तहत अब जिम्मेदारी सोनीपत निगम आयुक्त पर आई है।
विज्ञापन

मुख्य सचिव हरियाणा सरकार के संयुक्त सचिव ने सितंबर 2016 में इस नियम को बनाकर प्रदेश के सभी आयुक्त व निगम कार्यालयों को भेजा था। आदेशानुसार प्रदेश के किसी भी नगर निगम से कोई भी आयुक्त किसी भी कारणवश मौजूद नहीं रहता तो उनके विकल्प के लिए दूसरे आयुक्त को उनका कार्यभार बिना कहे ही निर्धारित होगा। इसके तहत रिटायरमेंट, ट्रांसफर, लीव, ट्रेनिंग, टूर और इलेक्शन ड्यूटी या खाली पद पर लिंक आफिसर को निर्धारित निगम का काम देखना पड़ेगा। इस नियम के तहत अब आईएस जगदीश शर्मा पानीपत में बतौर लिंक आफिसर नियम के तहत आयुक्त का कार्यभार संभालेंगे।
6 माह में करवा चुके है 9 करोड़ की रिकवरी
नगर निगम आयुक्त सोनीपत आईएएस जगदीश शर्मा ने करीब 6 माह पहले ही सोनीपत निगम आयुक्त का कार्यभार संभाला था। 31 अक्तूबर तक बतौर प्रॉपर्टी टैक्स वे करीब 9 करोड़ रुपये की रिकवरी करवा चुके हैं। इसके अलावा अन्य मदों से भी सोनीपत निगम की रिकवरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें