पानीपत। दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव का वीरवार को आर्य महाविद्यालय में रंगारंग आगाज हुआ। युवा महोत्सव में जिले के युवा कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का शानदार प्रदर्शन किया। तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा पंडाल गूंज उठा। युवा महोत्सव के लिए 110 युवाओं ने पंजीकरण करवाया था।
युवा महोत्सव में मुख्यातिथि शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के भाई हरपाल ढांडा रहे। उन्होंने युवा कलाकारों के शानदार प्रदर्शन की तारीफ की और उन्हें शिक्षा के साथ कला के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि कला के क्षेत्र में भी रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। वहीं, युवा कलाकार कला के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन कर देश-विदेश में अपनी पहचान बना सकते हैं। प्रदेश सरकार भी सांस्कृतिक धरोहर को बचाने, उसे आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।
युवा महोत्सव के जिला संयोजन अधिकारी एवं आईटीआई पानीपत के प्रधानाचार्य डॉ. कृष्ण कुमार ने कहा कि युवा महोत्सव में प्रतिभागी कलाकारों का प्रदर्शन शानदार रहा। युवाओं को सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने एवं उनकी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से आयोजित महोत्सव के दूसरे दिन भी प्रतिभागी अपनी शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि प्रतिभागियों की विभिन्न विधाओं के लिए 110 युवाओं ने माई भारत पोर्टल पर पंजीकरण कराया है। जिला प्रशासन के अधीन आयोजित इस महोत्सव में आईटीआई, नेहरू युवा केंद्र, एनएसएस सहित कई संगठनों का सहयोग है। जिला स्तरीय समिति का गठन डीसी विजय दहिया की अध्यक्षता में किया गया है।
बॉक्स
इन विधाओं में प्रस्तुति दे रहे कलाकार
युवा महोत्सव में समूह लोक नृत्य, एकल लोक नृत्य, एकल गीत, समूह लोक गीत, कहानी लेखन, कविता, पोस्टर मेकिंग, भाषण प्रतियोगिता, फोटोग्राफी और थेमेटिक प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया जा रहा है। इस सभी प्रतियोगिताओं में 63 पुरस्कार दिए जाएंगे। युवा महोत्सव में जिला में जो विजेता रहेंगे, वह राज्य युवा महोत्सव में हिस्सा लेंगे।
बॉक्स
महोत्सव के पहले दिन के परिणाम-
कविता-
स्थान विद्यार्थी शिक्षण संस्थान
प्रथम दिव्या आर्य पीजी महाविद्यालय।
द्वितीय अंजलि देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय।
तृतीय सुषमा आर्य पीजी महाविद्यालय।
थीमेटिक इवेंट-
स्थान विद्यार्थी शिक्षण संस्थान
प्रथम अंकित राजकीय आईटीआई पानीपत।
द्वितीय अंकित राजकीय आईटीआई मडलौडा।
तृतीय वंश रमन अपोलो इंटरनेशनरल स्कूल।
पेंटिंग-
स्थान विद्यार्थी शिक्षण संस्थान
प्रथम आर्यन राजकीय वमावि निजामपुर।
द्वितीय विवेक अपोलो इंटरनेशनल स्कूल।
तृतीय अविनाश आर्य पीजी महाविद्यालय।
फोटोग्राफी-
स्थान विद्यार्थी शिक्षण संस्थान
प्रथम दुष्यंत शर्मा आर्य पीजी महाविद्यालय।
द्वितीय अभिषेक आर्य पीजी महाविद्यालय।
तृतीय दीपांशु राजकीय आईटीआई पानीपत।
डिक्लेमेशन-
स्थान विद्यार्थी शिक्षण संस्थान
प्रथम सुषमा गीता कॉलेज ऑफ लॉ।
द्वितीय जिया अपोलो इंटरनेशनल स्कूल।
तृतीय चाहत शर्मा गीता कॉलेज ऑफ लॉ।
कहानी लेखन-
स्थान विद्यार्थी शिक्षण संस्थान
प्रथम नितिश आर्य पीजी महाविद्यालय।
द्वितीय तनीशा गीता कॉलेज ऑफ लॉ।
तृतीय प्रिया राजकीय आईटीआई सोनीपत।