फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे कॉलोनी के लोगों ने बिजली कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Wed, 20 Apr 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
पानीपत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भोड़वाल माजरी स्थित रेलवे कॉलोनी के लोगों ने बिजली निगम कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। एस्टीमेट बनाने के बाद भी कॉलोनी को दूसरी लाइन से नहीं जोड़ने के आरोप लगाए। निगम अधिकारियों ने जल्द ही लाइन लगाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी कमलेेश, जगबीर, मुकेश, रमेश, राममेहर, प्रदीप, सुमित व किशोर ने बताया कि कॉलोनी को गांव भोड़वाल माजरी के खेतों की लाइन से बिजली सप्लाई दी जाती है। खेतों की बिजली दिन में मुश्किल से दो-तीन घंटे ही चलती है। इसके चलते कॉलोनी की बिजली भी गुल रहती है।

इससे उनके घरेलू कार्य प्रभावित होते हैं। पीने के पानी की भी समस्या बन जाती है। दिन में तो किसी तरह से गुजारा कर लेते हैं, लेकिन रात काटनी मुश्किल हो जाती है। समस्या को दूर करने को लेकर करीब चार साल पहले डोमेस्टिक लाइन से कॉलोनी को जोड़ने के लिए पैसे बिजली निगम में जमा करवाए थे, लेकिन आज तक समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। करीब आठ महीने पहले पोल लगाकर लाइन बिछा दी गई थी, लेकिन ट्रांसफार्मर लगाकर सप्लाई चालू नहीं की गई। इस बारे में वे कई बार निगम अधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। वहीं इस बारे में एसडीओ दलजीत वर्मा का कहना है कि जल्द ही ट्रांसफार्मर रखवाकर सप्लाई चालू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें