माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। दिल्ली पैरलल नहर बाईपास पर स्थित एक सीएनजी पंप पर तैनात सेल्समैन पर एक युवक ने ठगी का आरोप लगाया है। आरोप हैं कार में सीएनजी कम भरी और रुपये ज्यादा ले लिए गए। कंपनी की जांच में भी इसे सही पाया गया है।
प्रवीन ने बताया कि उन्होंने पांच सितंबर को नहर बाईपास स्थित एक पंप पर अपनी कार में सीएनजी भरवाई थी। उनकी कार में दो-तीन किलोग्राम सीएनजी थी। सेल्समैन ने उनसे 598 रुपये ले लिए। उन्होंने सीएनजी की रसीद की मांगी तो इनकार कर दिया। उनको सात सितंबर को आईओसीएल के फील्ड ऑफिसर अंकित को ईमेल के माध्यम से शिकायत की। उन्होंने 13 सितंबर को दोबारा शिकायत की। इसकी एक कॉपी मॉडल टाउन पुलिस को भी दी। उन्होंने 24 सितंबर को इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड की विजिलेंस को ईमेल के माध्यम से शिकायत दी। उच्चाधिकारियों ने मामले की जांच की। सेल्समैन से अधिक पैसा लेना स्वीकार किया। उनको बताया कि कार चालक को सीएनजी की रसीद नहीं दी गई थी।