पानीपत। सीएमओ डॉ. विजय मलिक ने वीरवार को यमुना नदी और बापौली सीएचसी का दौरा किया। सीएचसी पर सभी व्यवस्थाओं को जांचा। आवश्यक दवा क्लोरिन उपलब्ध करवाने और बुखार की जांच के साथ, फॉगिंग कराने के निर्देश दिए।
यमुना नदी का बढ़ता जलस्तर सभी के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। वीरवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा यमुना नदी व आस-पास के प्रभावित क्षेत्रों का सीएमओ ने दौरा किया। वहीं बापौली सीएचसी पर सीएमओ ने प्रत्येक व्यवस्था का निरीक्षण किया। सीएमओ के साथ एनएचएम प्रभारी डॉ. रिंकू सांगवान भी रहे। डॉ. रिंकू सांगवान ने बताया कि यमुना प्रभावित प्रत्येक क्षेत्र का दौरा किया गया है। स्थिति नियंत्रण में है। यमुना नदी के नजदीक बापौली सीएचसी है इसलिए सीएमओ ने सीएचसी पर प्रत्येक व्यवस्था का निरीक्षण किया और प्रत्येक सीएचसी पर क्लोरिन की दवा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। वहीं डेंगू-मलेरिया, डायरिया से बचाव के लिए फीवर जांच, फॉगिंग करवाने के निर्देश दिए। ताकि डेंगू-मलेरिया व डायरिया को फैलने से रोका जा सके।
सीएमओ डाॅ. विजय मलिक ने बताया कि यमुना नदी का जलस्तर नियंत्रण में है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो इसके लिए प्रत्येक सीएचसी-पीएचसी पर आवश्यक दवा उपलब्ध करवाई गई है। डेंगू-मलेरिया, डायरिया से बचाव के लिए विभाग द्वारा फीवर जांच की जाएगी और फॉगिंग करवाई जाएगी।