भिवानी की शिक्षिका मनीषा की मौत पर विधानसभा में विपक्ष के हंगामे को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि मनीषा हमारी बीटिया थी, उसकी मौत पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। सरकार मनीषा को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। सरकार हर बात का जवाब देगी। मनीषा ने दुकान से कीटनाशक लिया था। लेकिन, विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। जिस कारण इस मुद्दे को उछाल रही है।
रविवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वरिष्ठ अधिवक्ता रघुवीर सैनी की शोकसभा में पानीपत पहुंचे थे। सेक्टर- 25 में हुई शोकसभा के बाद करीब साढ़े 12 बजे उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि सरकार मनीषा की मौत पर चर्चा करने के लिए तैयार है और विपक्ष का हर सवाल का जवाब दिया जाएगा। मनीषा हमारी बीटिया थी। उसे न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिकता है और सरकार के लिए हर जरूरी कदम उठा रही है।