हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कहा कि आज, पूरे देश के विभिन्न क्षेत्रों से वैज्ञानिक, शोधकर्ता और कृषि विशेषज्ञ इस राष्ट्रीय सम्मेलन में यहां एकत्रित हुए हैं। यहां, बागवानी से जुड़े किसानों के लिए 30 मई तक चर्चाएं होंगी, मुझे खुशी है कि बागवानी के भविष्य को फिर से लिखने का अवसर हम सभी को इस मंच के रूप में मिला है। मैं इस आयोजन के लिए अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं, विशेष रूप से महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय परिवार को, जिसमें इसके वैज्ञानिक, शोधकर्ता और सभी भागीदार संस्थान शामिल है।