फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने गेहूं उठान और परिवार पहचान पत्र बनाने के दिए निर्देश

विज्ञापन
CM instructed to raise wheat and make family identity card - फोटो : Panipat
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राज्य के सभी जिला उपायुक्त और पुलिस अधीक्षकों के साथ गेहूं के उठान, रोड सेफ्टी और परिवार पहचान पत्र को लेकर बातचीत की और उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री के समक्ष अनुरोध किया कि गेहूं के उठान का समय 5 बजे से बढ़ाकर 8 बजे किया जाए। जिससे गेहूं की लोडिंग ज्यादा से ज्यादा हो ताकि मंडियों में गेहूं आवक की समस्या ना हो। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समय बढ़ाकर 8 बजे किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को मंडियों में अपनी फसल लाने के लिए कोई भी दिक्कत नहीं होनी चाहिए। बिजली, पानी से लेकर सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाए।
डीसी धर्मेंद्र सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के बाद अधिकारियों की बैठक लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने सड़क सुरक्षा की बैठक को लेकर जो भी दिशानिर्देश दिए हैं । उनके अनुरूप जिला की जितनी भी सड़कें हैं और वो सड़कें किस-किस विभाग द्वारा बनवाई गई हैं। कितनी सड़कों की हालत खराब हैं और कितनी ठीक की गई हैं उन सबका ब्यौरा तैयार करें। जो भी दुर्घटना संभावित क्षेत्र हैं । उनके नजदीक एंबुलेंस सर्विस का दायरा बढ़ाया जाएगा। लोगों को हेलमेट पहनने के लिए ज्यादा से ज्यादा जागरूक करें और जो लोग गलत दिशा में ड्राइविंग करते हैं उन पर सख्ती बरती जाए। उन्होंने परिवार पहचान पत्र बनाने के कार्य में भी गति लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि सभी प्रशासनिक अधिकारी जो मंडियों में नोडल अधिकारी भी लगाए गए हैं वे होली के बाद मंडियों का दौरा कर आढ़ितयों के साथ भी बैठक करें। इसके साथ-साथ उन्होंने बताया कि 5 व 6 अप्रैल को मेरी फसल-मेरा ब्यौरा का पोर्टल खुला रहेगा। इसलिए कोई भी किसान इस पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकता है। मुख्यमंत्री ने इसके लिए निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि पोर्टल के बारे में सभी किसान संगठनों और आढ़तियों को अवगत करवा दें। अस्थाई तौर पर अतिरिक्त खरीद केंद्र भी बनवाने का विकल्प रखें।
वीडियो कॉन्फ्रेंस में पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन, एसडीएम स्वप्निल पाटिल, निगमायुक्त वत्सल वशिष्ठ, जिला परिषद के सीईओ विवेक चौधरी, नगराधीश रविंद्र मलिक के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें