फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सीएम ने पैरा एथलेटिक्स कोच को 30 लाख रुपये देकर किया सम्मानित

Sat, 27 Sep 2025 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
कोच विजय सिंह 30 लाख के चेक के साथ। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इसराना। पंचकूला में 24 सितंबर को आयोजित सम्मान समारोह में पैरा एथलेटिक्स कोच विजय सिंह को बेहतर खेल प्रशिक्षण देने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 30 लाख रुपये का चेक भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने चीन में आयोजित पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोला फेंक में स्वर्ण पदक विजेता प्रणव सुरमा को प्रशिक्षण दिया था। सीएम ने खेलों में विजेता रहे प्रतिभागियों को देवीलाल स्टेडियम पंचकूला में सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने 2024 में पेरिस में आयोजित पैरा ओलंपिक प्रतियोगिता में पुरुष क्लब में रजत पदक जीता।
विज्ञापन

कोच विजय सिंह को सम्मान मिलने से बलाना गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने कोच विजय सिंह को इस उपलब्धि पर गांव में पहुंचने पर सम्मानित किया। वर्तमान में कोच विजय सिंह जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम दिल्ली में कोच के पद पर प्रशिक्षण दे रहे हैं। वे लगातार 15 वर्षों से खेलों में भाग ले रहे हैं। इस मौके पर रिछपाल, सुमेर सिंह, बनी सिंह, बेद सिंह, सुरेंद्र सिंह, नारायण सिंह, अजय सिंह, सज्जन सिंह, मनजीत सिंह व दीपू सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें