फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: गार्ड की हत्या की हत्या में करीबियों पर शक

Wed, 10 Jun 2026 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। गढ़ सरनाई गांव में बैंक के सिक्योरिटी गार्ड मदनलाल की हत्या के मामले में पुलिस की जांच तेज हो गई है। थाना सेक्टर-13-17 पुलिस और सीआईए की टीमें वारदात के खुलासे में जुटी हैं। पुलिस का शक मृतक के कुछ करीबियों पर है, जिनसे पूछताछ भी की गई है। जांच में कुछ अहम सुराग मिले हैं और जल्द ही मामले का खुलासा किया जा सकता है।
विज्ञापन

मदनलाल की रविवार रात उनके घर में हत्या कर दी गई थी। रात करीब ढाई बजे उनके 12 वर्षीय बेटे ने चारपाई पर शव पड़ा देखा था। मृतक के सिर पर चोट के निशान थे और गले में कपड़ा लिपटा हुआ मिला था। मां की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज किया गया। पुलिस ने मृतक की कॉल डिटेल खंगालने के साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की है। घर के भीतर वारदात होने के कारण जांच ऐसे लोगों पर केंद्रित है, जिनका घर में आना-जाना था। थाना सेक्टर-13-17 प्रभारी दलबीर सिंह ने बताया कि जांच के दौरान कुछ महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें