संत निरंकारी मिशन की ओर से शनिवार को स्वच्छ भारत स्वच्छ रेल अभियान के तहत रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।
इस दौरान गोद लिए गए स्टेशन भोड़वाल माजरी पर सफाई कर संत निरंकारी मिशन के सदस्यों ने दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित किया।
जोनल इंचार्ज सतीश हंस ने बताया कि संत निरंकारी मिशन द्वारा समय-समय पर इस तरह के अभियान चलाए जाते हैं। मिशन द्वारा देश के 45 रेलवे स्टेशनों को गोद लिया गया है।
उन्होंने बताया कि हर महीने के दूसरे शनिवार को गोद लिए स्टेशनों पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इस अवसर पर क्षेेत्रीय संचालक सुभाष सलुजा, हरीश हंस, जेपी कटारिया, जगदीश हंस, नरेश सलुजा, वीरेन्द्र दर्जनों सदस्य मौजूद थे।