फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सीएलजी टीम ने 10 माह में निपटाईं 1406 शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जिला पुलिस महानिदेशक के दिशा निर्देशों के तहत कम्युनिटी लायजनिंग ग्रुप (सीएलजी) के माध्यम से जन शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष निपटारा कर रही है। वर्ष 2025 के एक जनवरी से 31 अक्टूबर तक सीएलजी को कुल 1410 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 1406 का निपटारा हो चुका है। इनमें 876 शिकायतकर्ता पूर्णत: संतुष्ट पाए गए। सीएलजी एक वैकल्पिक समाधान केंद्र की तरह कार्य करता है, जिसमें सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों की विशेषज्ञता का उपयोग कर मुकदमेबाजी से बचते हुए विवाद सुलझाए जाते हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने बताया कि यह प्रक्रिया पारदर्शी, कुशल एवं सेवानिवृत्त कर्मियों की दक्षता का सदुपयोग सुनिश्चित करती है। उन्होंने बताया कि शिकायत निवारण प्रक्रिया में प्रारंभिक कार्रवाई के बाद फीडबैक लिया जाता है। असंतुष्ट शिकायतकर्ताओं के मामले सीएलजी टीम को हस्तांतरित किए जाते हैं, जो उनके घर जाकर समस्या का समाधान करती है। इससे पुलिस का समय बचेगा, न्यायिक बोझ कम होगा तथा जनता का पुलिस पर विश्वास बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें