पानीपत। शहर के प्रत्येक वार्ड में सफाईकर्मियों की संख्या 30 से 35 तय की जाएगी। इसके साथ इन पर एक सुपरवाइजर या निरीक्षक लगाया जाएगा। यहां निरीक्षक का मोबाइल नंबर अंकित किया जाएगा।
वार्डवासी सफाई को लेकर इन नंबरों पर फोन कर सकेंगे। कंपनियों को भी हर रोज अपनी रिपोर्ट नगर निगम अधिकारियों को देनी होगी। निगम सफाई पर फीडबैक लेने के साथ एक स्थान की एक से अधिक शिकायत मिलने पर संबंधित कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करेगा।
नगर निगम ने शहर को चार जोन में बांटकर आईएनडी सेनिटेशन सोल्यूशन और पूजा कंस्यूलनेशन कंपनी को ठेका दिया गया है। दोनों कंपनियों के पास वार्डों की गली व सड़कों पर झाडू लगाने के साथ नालों की सफाई का भी ठेका है। शहर में लंबे समय साफ-सफाई को लेकर अनियमितता बरती जा रही थी।
अमर उजाला माई सिटी ने इससे संबंधित समाचार को 23 दिसंबर के अंक में कैसे सुधरेगी रैंकिंग, शहर की सफाई टेंडरों में अटकी शीर्षक के साथ प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। नगर निगम आयुक्त डॉ. पंकज ने सफाई के इस विषय को गंभीरता से लिया। उन्होंने प्रत्येक वार्ड में सफाईकर्मियों की संख्या निर्धारित करने के आदेश दिए।
मेरठ-------बच्चा पार्क स्थित सेंट थॉमस चर्च में प्रार्थना सभा मे भाग लेते श्रद्वालु----नीटू- फोटो : वीडियो ग्रैब