फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नागरिक अस्पताल में चरमराई सफाई व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। लोक नायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल में अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल के दौरे के अगले ही दिन मंगलवार को व्यवस्था फिर पुराने रंग में नजर आईं।
विज्ञापन

आपातकालीन विभाग के बाहर स्ट्रेचर गायब थी, सैनिटाइजर और मास्क भी नहीं दिखे व आपात विभाग के आगे पहले की तरह ही एंबुलेंस व अन्य वाहन खड़े मिले, जो सचिव के दौरे के दौरान एक व्यवस्थित तरीके से खड़ी नजर आए थे।
सचिव के निरीक्षण से पहले अस्पताल प्रशासन ने दो दिन तक खामियों को दुरुस्त करने में खूब पसीना बहाया। आपातकालीन विभाग से लेकर तीसरे फ्लोर तक सभी वार्डों की व्यवस्था निजी अस्पताल की तरह चकाचक कर दी गई।
विज्ञापन

हालांकि दौरे के अगले दिन अस्पताल की स्थिति फिर लचर हो गई। मरीजों ने शिकायत की कि यह व्यवस्था केवल सचिव की फटकार से बचने के लिए थी। सचिव के सामने कोरोना सैंपलिंग और वेंटिलेटर सुविधा शुरू करने की मांग उठाने के बाद प्रशासन ने उन्हें शुरू करने का आश्वासन दिया था, लेकिन वह मंगलवार को भी शुरू नहीं हो पाई। मरीजों ने सोमवार को उम्मीद जताई कि बेहतर सुविधाएं निरंतर मिलती रहेगी पर मरीजों ने अगले दिन प्रशासन ने दौरे को औपचारिकता मात्र मानते हुए अस्पताल में उसी पुराने रंग में रंगा दिखा। वह मरीज निराशा व्यक्त करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें