फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: एनक्वास टीम के संभावित निरीक्षण से पहले अस्पताल में तेज हुई सफाई व्यवस्था

Tue, 09 Jun 2026 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
अस्पताल में एसएनसीयू के बाहर सफाई करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : अमित कुमार कुलश्रेष्ठ
विज्ञापन
पानीपत। स्वास्थ्य विभाग की राष्ट्र स्तरीय एनक्वास टीम के मंगलवार को जिला नागरिक अस्पताल के निरीक्षण की संभावना के चलते अस्पताल प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। व्यवस्था सुधारने के लिए अधिकारी और कर्मचारी पूरे दिन सक्रिय नजर आए।
विज्ञापन

अस्पताल में ओपीडी ब्लॉक, वार्डों और शौचालयों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। रविवार को अवकाश के बावजूद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को बुलाकर सफाई कार्य कराया गया। वहीं अधिकारी स्वयं निगरानी कर सारी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने में जुटे रहे।

इससे पहले शनिवार को भी कर्मचारी देर शाम तक सफाई कार्य में लगे रहे। रविवार के बाद सोमवार को ओपीडी समय के दौरान चतुर्थ तल स्थित एसएनसीयू के बाहर सफाई कराई गई, जहां कर्मचारी पोंछा लगाते और खिड़की-दरवाजे साफ करते नजर आए। इस दौरान मरीजों और परिजनों को कुछ समय तक रैंप पर इंतजार भी करना पड़ा।
विज्ञापन


खिड़की-दरवाजों की सफाई के दौरान उठने वाली धूल का असर आसपास के कमरों तक भी पहुंचा, लेकिन इसके बावजूद सफाई अभियान जारी रहा। प्रशासन का फोकस पूरी व्यवस्था को मानकों के अनुरूप दिखाने पर रहा, ताकि निरीक्षण के दौरान किसी प्रकार की कमी न रहे। अधिकारी वहां अपनी निगरानी में बेडशीट तक बदलवाते भी दिखे।

अस्पताल में प्रत्येक व्यवस्था सुचारू रूप से जारी है। प्रत्येक व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण किया जा रहा है। अस्पताल में इंफेक्शन न फैले इसके लिए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। डॉ. विजय मलिक, सीएमओ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें