फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछले चार दिन से कोरोना का नया मरीज नहीं मिला, प्रशासन ने ली राहत की सांस

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस के जिले में अब तक 36 मामले सामने आये हैं। जिनमें से 3 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 25 मरीज अब भी खानपुर मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन हैं। अगले दो दिन में भी 8 मरीज कोरोना से जंग जीतकर अपने घर लौट सकते हैं। वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग के लिये राहत भरी बात यह भी है कि पिछले 4 दिन से कोरोना का कोई नया केस सामने नहीं आया है। सोमवार को 88 लोगों के सैंपल जांच के लिये भेजे गये हैं। सोमवार को 202 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर जिला प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

कालखा गांव के 40 वर्षीय अध्यापक और उसके 6 वर्षीय बेटे की दूसरी सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अब इन दोनों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। बुधवार को इनकी तीसरी रिपोर्ट भेजी जाएगी। विदित है कि कालखा गांव से इनके संबंधियों के 5 लोगों की रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है।
झट्टीपुर के सरपंच समेत 36 लोगों के लिए सैंपल
गांव झट्टीपुर में पांच दिन पहले कोरोना से श्रमिक की मौत के बाद उसे एंबुलेंस में बिठाने वाले पांच अन्य लोगों की कोरोना रिपोर्ट नेगटिव आई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को गांव के बाहर कालोनी में पहुंचकर सरपंच सहित 36 श्रमिकों के कोरोना सैंपल लिये हैं। उल्लेखनीय है कि गांव झट्टीपुर में वीरवार को एक श्रमिक की मौत हो गई थी और उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। श्रमिक को अस्पताल भिजवाने के दौरान एंबुलेंस में बैठाने वाले पांच अन्य श्रमिकों के स्वास्थ्य विभाग द्वारा सैंपल लिये गये थेे और कॉलोनी को सील कर दिया गया था। सोमवार को डॉ. विकास तहलान के नेतृत्व में एलटी सोनू, सिवाह पीएचसी से एमपीएचडब्ल्यू अतर सिंह, प्रदीप, एएनएम पूजा, सुनीता गांव में पहुंचे। उन्होंने कालोनी से 36 श्रमिकों व दुकानदारों के सैंपल लिए। गांव के सरपंच अशोक कुमार ने भी एतिहातन अपने सैंपल दिए। सरपंच अशोक कुमार ने बताया कि कालोनी से पांच अन्य के सैंपल लिए गए थे उनकी रिपोर्ट नेगटिव आई है और शेष श्रमिकों के सैंपल आज भी लिए गए। सभी श्रमिकों को कालोनी से बाहर नहीं निकलने के लिए कहा गया है। साथ ही उनके लिए राशन की भी व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन

हेवी फूड से दे रहे कोरोना को मात
पानीपत में आठ लोग कोरोना को मात देकर अपने घर लौट चुके हैं। इनमें 60 साल का बुजुर्ग और 14 साल का बच्चा भी शामिल है। कोरोना को हराने वाले लोगों के मुताबिक कोरोना को हैवी फूड और अकेले पन से हराया जा सकता है। खाने में मिलने वाला दलिया, सलाद, फ्रूट और खिचड़ी कोरोना को हराने में बहुत अधिक सहायक है। कोरोना को हराने वाले सभी लोगों का एक ही मत है कि उन्होंने लगातार गुनगुने पानी और हैवी डाइट से कोरोना को मात दी है।
जिला में कोविड 19 से संबंधित कुल 2 हजार 153 सैंपल अभी तक लिए गए है। जिनमें से 2001 की रिपोर्ट नेगटिव प्राप्त हुई है। सोमवार को भी इनमे से 88 सैंपल भेजे गए हैं। 118 रिपोर्टस का परिणाम अभी प्राप्त नहीं हुआ है। अभी तक होम अंडर क्वाथरंटीन के तहत 1057 घरों के बाहर नोटिस चस्पा किए गए हैं। इसके अलावा डोर-टू-डोर सर्वे के लिए 928 आशावर्कर भी लगाई गई हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ संतलाल वर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें