फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 जमातियों को भेजा मुंबई, सिपाही और उसके पिता ने कोरोना से जीती जंग

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के अटैक के बीच रविवार को डॉक्टरों ने 65 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे हैँ। रविववार को स्वास्थ्य विभाग को 123 लोगों की रिपोर्ट मिली हैं, ये सभी नेगेटिव हैं। विभाग के लिए राहत भरी बात ये है कि सब्जी मंडी में जो युवक कोरोना का पॉजिटिव केस मिला था। उसके साथ कमरे पर रहने वाले दोनों युवकों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। फिलहाल इन दोनों युवकों को विभाग ने अपनी निगरानी में स्वास्थ्य केंद्रों पर ही क्वारंटीन किया है। स्वास्थ्य विभाग ने समालखा, करनाल, देशराज कॉलोनी और उग्राखेड़ी के युवक का तीसरा सैंपल लिया है। इससे पहले इनकी दूसरी रिपोर्ट नेगेटिव मिल चुकी है। अगर तीसरी रिपोर्ट भी नेगेटिव मिलती है तो इन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। पानीपत में अब तक आठ लोग कोरोना को मात देकर घर लौट चुके हैं।
विज्ञापन

खुबडू गांव के सिपाही और उसके पिता ने कोरोना को दी मात-
पानीपत के आठ लोग कोरोना को हराकर घर लौट चुके हैं। इनमें एक 14 साल का किशोर भी शामिल है। जो दिल्ली के मदरसे से अपनी मां के साथ 23 अप्रैल को लौटा था। रविवार को खुबडू गांव निवासी सिपाही और उसके पिता ने भी कोरोना को मात दे दी है। दोनों रविवार को अपने घर लौट आए हैं। इन फिलहाल घर में 14 दिन के लिए क्वारंटीन कर दिया है। जबकि इनके तीन परिजन अभी भी पीजीआई खानपुर में उपचाराधीन है, यह पूरा परिवार सोनीपत के गांव खुबडू का निवासी है और इस परिवार की महिला सदस्य पानीपत में सहायक सब निरीक्षक पद पर पुलिस विभाग में नियुक्त है और पानीपत की पुलिस लाइन में निवास कर रही है।पानीपत में कोरोना के 36 रोगी है और 25 रोगी पीजीआई खानपुर में उपचाराधीन है, जबकि तीन रोगियों की मौत हो चुकी है।
सिपाही से ही पानीपत में बढ़ा था कोरोना का खतरा-
सोनीपत के गांव खुबडू निवासी महिला पुलिस अधिकारी समालखा थाना में नियुक्त थी, जबकि इसका भाई दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल है। 22 अप्रैल को दिल्ली में ड्यूटी देने के बाद कांस्टेबल भाई, एएसआई बहन से मिलने के लिए पानीपत की पुलिस लाइन में आया था। सिविल अस्पताल में कांस्टेबल का कोरोना का टेस्ट हुआ और अगले दिन आई रिपोर्ट में यह पॉजिटिव मिला। अगले दिन एएसआई बहन, माता- पिता, छोटे भाई और भतीजे के सैंपल लिए गए और समालखा थाना का स्टाफ क्वारंटीन किया, कई जज व पुलिस लाइन के कई लोग भी क्वारंटीन किए थे। कोरोना के टेस्ट में कांस्टेबल की महिला पुलिस अधिकारी बहन, इसके पिता, माता, व भाई कोरोना पॉजिटिव मिले। सभी को उपचार के लिए पीजीआई खानपुर भेजा गया।
विज्ञापन

मुंबई के जमातियों को किया रवाना-
एक माह पहले दिल्ली से पानीपत आए मुंबई के 20 जमातियों को प्रशासन ने पानीपत की ओर से रवाना कर दिया है। ये पिछले एक माह से एनसी कॉलेज और आईटीआई में रह रहे थे। विभाग के लिए राहत भरी खबर ये रही कि इन सबकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। इन सभी को रविवार को एक निजी स्कूल बस में रवाना किया गया। इन सभी ने पानीपत प्रशासन का आभार भी व्यक्त किया।
232 लोगों की रिपोर्ट आना पेंडिंग, 8 लोग हरा चुके हैं कोरोना का- डॉ. वर्मा
सीएमओ डॉ संतलाल वर्मा ने बताया कि विगत में गांव ख़ूबडु निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति और 24 वर्षीय युवक जिनको कोरोना पॉजिटिव मिला था। उन्हें भी रविवार को खानपुर मेडिकल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।अभी तक कुल 2065 सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 65 सैंपल रविवार को लिए गए हैं। जिनमें से 1799 की रिपोर्ट नेगटिव प्राप्त हुई है। इनमे से रविवार को भी 123 रिपोर्ट नेगेटिव मिली हैं। 232 रिपोर्टस का परिणाम अभी प्राप्त नहीं हुआ है। होम अंडर क्वारंटीन के तहत 1032 घरों के बाहर नोटिस चस्पा किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें