फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: होली के रंग में रंगा शहर, बच्चों ने खरीदी टैंक पिचकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बाजारों में होली का रंग छा गया है। बाजार में रंग-गुलाल और अलग-अलग तरह की पिचकारियों के लिए दुकानों पर भीड़ लगी हुई है। सुबह से देर रात तक खरीद चल रही है। लोग हर्बल रंग और बच्चे टैंक पिचकारी खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को फाग है। इसके लिए बाजार पूरी तरह से सजकर तैयार है। शहर में चारों तरफ दुकानों और सड़कों पर स्टॉल लगे हुए हैं। बाजार में होली का रंग पूरी तरह से चढ़कर बोल रहा है। बाजार में नए तरह की पिचकारी, फायर सिलिंडर, पटाखे की तरह चलने वाला गुलाल इस बार लोगों को अधिक आकर्षित कर रहा है। कंपनियों ने इस बार बाजार में नया प्रयोग किया है। बाहुबली पिचकारी, अमेरिकन पिचकारी, कैप्टन पिचकारी, कार्टून पिचकारी, प्रेशर पिचकारी, फाॅग सिलिंडर, स्माॅग फाउंटेन, कलर वाले अनार, खिलौने वाली पिचकारी लेकर आईं हैं।

बाॅक्स
थोक की दुकानों के साथ फड़ियों पर बिक्री तेज
बाजार में थोक की दुकानों पर बिक्री तेज है। चड़ाऊ मोहल्ला, गीता कॉलोनी, असंध रोड, सनौली रोड, जाटल रोड और गुड़ मंडी में कई दुकानों पर रंग, गुलाल और पिचकारी पहुंच गई हैं। लोग यहां से इनकी खरीद कर रहे हैं। चड़ाऊ मोहल्ला स्थित दुकान के संचालक रमेश ने बताया कि होली के लिए रंग, गुलाल और पिचकारियों की खरीद की जा रही है। इस बार नए आइटम शामिल किए हैं। इसके साथ रेहड़ी व फड़ी पर भी पिचकारी बिक रही हैं।
विज्ञापन



बाॅक्स
टोपी के साथ मुखौटे भी आए

असंध रोड स्थित कृष्णा स्टोर के संचालक कृष्ण कुमार ने बताया कि बाजार में सामान्य टोपी के अलावा बाल वाली टोपी, मुखौटों में शेर, चीता, डोरेमोन के अलावा डरावने चेहरे के मुखौटे आए हैं। पानी में घुलने वाले रंगों के साथ रंगबिरंगे फॉग स्प्रे हैं। इसके साथ हर्बल का गुलाल और रंग भी लोगों को पसंद आएगा। बच्चों में अभी होली का उत्साह बना हुआ है।

हर्बल रंगों का क्रेज : होली पर केमिकल की बजाय युक्त रंगों के बजाय हर्बल और ऑर्गेनिक रंगों को प्राथमिकता दे रहे हैं। इनकी कीमत 200 से 500 प्रति किलोग्राम है।

पिचकारियों की वैरायटी : बच्चों के लिए टैंक मॉडल, मशीनगन स्टाइल, और प्रेशर पंप वाली पिचकारी हैं। इनके साथ स्वदेशी इलेक्ट्रॉनिक और मिसाइलनुमा पिचकारी भी बाजार में हैं। इनकी कीमत 1000 से 1500 रुपये तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें