फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: इंडियन ओपन थ्रो प्रतियोगिता में जिले से तीन खिलाड़ी शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पांचवीं इंडियन ओपन थ्रो प्रतियोगिता में जिले से तीन खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं। इससे जिले में खुशी का माहौल बना हुआ है। साथ ही प्रतियोगिता में हरियाणा से 13 महिला और 33 पुरुष समेत 46 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

जिले से नेहा जागलान, यश जागलान और मन्नत फौगाट भाग ले रही हैं। यह प्रतियोगिता पटियाला पंजाब स्थित राष्ट्रीय खेल संस्थान में सात से आठ मार्च को आयोजित की जा रही है। हरियाणा एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष दिलबाग सिंह ने बताया कि जिले से तीन समेत हरियाणा से 46 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। पुरुष वर्ग में कुल 33 एथलीट खिलाडी हरियाणा राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए इंडियन ओपन थ्रो प्रतियोगिता में हरियाणा राज्य का गौरव बढ़ाएंगे।
मलिक ने बताया कि पुरुष वर्ग शाॅट पुट इवेंट में संयम भाग ले रहा है और डिस्कस थ्रो में प्रतीक मान, रिषभ, सचिन सुहाग, अजय कुमार, आदित्य शर्मा और रविंद्र भाग ले रहे हैं व हैमर थ्रो में अमित पुंडीर और दीपेंद्र सिंह भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें