फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अंधेरे में शहर, दावों में उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। ठंड बढ़ने के साथ ही रात में खराब स्ट्रीट लाइटें शहरवासियों की मुश्किलें बढ़ा रही हैं। शहर की स्ट्रीट लाइट बंद होने से अंधेरा छाया हुआ है। नगर निगम हर महीने इनकी मरम्मत व रखरखाव पर लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी केवल उजाले के दावों तक सीमित है। धरातल पर अंधेरे की सच्चाई शाम होते ही नजर आने लगती है। कई चौक चौराहों पर रात के समय केवल दुकानों के बाहर लगी लाइटें ही सहारा बनती हैं।
विज्ञापन

सर्दी के मौसम में रात लंबी होने लगी हैं। शाम को करीब साढ़े पांच बजे दिन ढलते ही अंधेरा होने लगता है और सुबह करीब सात बजे सूरज निकलने की उजाला मिलता है। शहर की सड़कों की बात करें तो कई सड़कों पर दिन ढलते ही अंधेरा छा जाता है। अशोक नगर निवासी अजमेर और कर्मबीर ने बताया कि स्ट्रीट लाइट बंद रहती हैं। रात के समय चोरी का खतरा बढ़ गया है। नगर निगम को स्ट्रीट लाइट चालू करने की तरफ ध्यान देना चाहिए।



बॉक्स
असंध रोड आरओबी पर अंधेरा
असंध रोड रेलवे ओवरब्रिज पर निर्माण के बाद लाइट नहीं लगाई जा सकी है। लाइटों के लिए बनाए गए फाउंडेशन पर सवाल खड़े हो गए। इनको डिवाइडर से बाहर निकाल दिया गया। अब इनको लेकर कोई रास्ता नहीं निकल पा रहा है। ऐसे में लाइट लगाने का काम भी अटक गया है। असंध रोड किनारे पोल एक महीने से पड़े हैं। यहां शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। गाड़ियों की लाइटों के सहारे ही लोगों को चलना पड़ता है।
विज्ञापन




बॉक्स
ओवरब्रिज से उतरते ही बंद मिली फैंसी लाइट
नगर निगम ने असंध रोड और गोहाना रोड पर फैंसी लाइट लगा रखी है। ये फैंसी लाइट आधी बंद रहती है। असंध रोड रेलवे ओवरब्रिज से उतरते ही फैंसी लाइट बंद हैं। यहां करीब आठ लाइट रातभर बंद रही। ऐसे में सड़क पर अंधेरा छाया रहा।


बॉक्स
हाली पार्क रोड पर नहीं हैं लाइटें
नगर निगम हाली झील पर करीब 24 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। अब भी इसको चालू करने के लिए लाखों का टेंडर लगाया जा रहा है। इस सड़क पर स्ट्रीट लाइट नहीं चल रही। जिसके चलते लोगों को अंधेरे में परेशानी का सामना करना पड़ता है। यह रेलवे स्टेशन और असंध रोड से काबड़ी रोड को जाने वाली मुख्य सड़क है।

दिल्ली पैरलल नहर से शुरू हो जात है अंधेरा
पानीपत-जींद स्टेट हाईवे पर दिल्ली पैरलल नहर से अंधेरा शुरू हो जाता है। शहर के हिस्से में सौदापुर गांव तक एक भी लाइट नहीं है। ऐसे में राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। हनुमान मंदिर से आगे निकलते ही ज्योति नगर कॉलोनी के बाद सड़क भी खस्ता है। ऐसे में लोगों व राहगीरों को अंधरे के चलते हादसा होने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन


वर्जन :
शहर में स्ट्रीट व दूसरी लाइटों को ठीक कराया जा रहा है। कई जगह हाई मास्ट लाइट ठीक भी की गई हैं। बाकी को जल्द ही चालू करा दिया जाएगा।
प्रदीप कल्याण, एक्सईएन, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें