फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईए के एएसआई पर पुत्रवधु के साथ मारपीट व पोते को मारने की कोशिश करने के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सीआईए के एएसआई, उसके बेटे और पत्नी पर उसकी पुत्रवधू ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुत्रवधू ने इन पर गोलियां खिलाकर गर्भपात करने का भी आरोप लगाया। एसपी के निर्देश पर सेक्टर 29 थाने की पुलिस ने एएसआई, उसकी पत्नी और पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और पुत्रवधू से जेवर छीनने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव बेगमपुर तारपुर निवासी दीपिका पुत्री देवेंद्र सिंह ने बताया कि वह बचपन से ही अपने मामा विकास नगर निवासी रामचंद्र पुत्र महेंद्र के पास रहती है। उन्होंने उसकी शादी 25 नवंबर 2016 को सीआईए के एएसआई प्रेम कुंडू के बेटे अनिल के साथ की थी। उसके मामा ने शादी में 16 लाख रुपये खर्च किए थे। दो सितंबर 2017 को उसने बेटे आदविक को जन्म दिया था। उसका ससुर प्रेम, सास कमलेश और पति अनिल उसको दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। उससे बार-बार पैसों की डिमांड की जाती थी। उसके मामा ने इन्हें सोने के जेवर और लाखों रुपये दिए लेकिन इसके बाद भी उसके साथ मारपीट की जाती थी। उन्होंने जबरदस्ती दवा खिलाकर उसका गर्भपात भी करा दिया। उसके ससुर पुलिस अधिकारियों की धौंस दिखाकर उसको प्रताड़ित करते थे। आरोपियों ने उसके प्रमाणपत्र, पासपोर्ट और सोने के जेवर छीन लिए और घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें