फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सीआईए-टू ने मुख्य आरोपी इसरार और साथी को दबोचा, रंजिश में दिया था वारदात को अंजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
-स्विफ्ट कार से बाइक को टक्कर मारकर की थी जानलेवा फायरिंग, हथियार व कार बरामदगी के लिए पांच दिन के रिमांड पर आरोपी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। सीआईए-टू पुलिस टीम ने नंगला पार पुल के पास स्विफ्ट कार से बाइक को टक्कर मारकर जानलेवा हमला करने और फायरिंग करने के मामले में मुख्य आरोपी इसरार उर्फ काला और उसके साथी आजम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की प्रथम दृष्टया में खुलासा हुआ है कि पुरानी रंजिश के चलते इस खूनी वारदात को अंजाम दिया गया था।
सीआईए-टू के प्रभारी अनिल ने बताया कि 12 अक्तूबर की शाम करीब 6:30 बजे राणा माजरा निवासी मुजम्मिल अपने भतीजे अनस के साथ बाइक पर सवार होकर पानीपत से गांव लौट रहा था। वे नंगला पार पुल पार कर गांव की तरफ चले तो पीछे से आई एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर के कारण दोनों सड़क पर गिरकर घिसटते हुए पेड़ से टकरा गए।
विज्ञापन

जान बचाने के लिए पीड़ित मुजम्मिल पास के गन्ने के खेत में छिप गया। कार सवार हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से उस पर फायरिंग कर दी। पीड़ित ने खेत में छिपकर ही डायल 112 और परिजनों को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर पीड़ित बाहर निकला।
विज्ञापन

सीआईए-टू टीम ने आरोपी इसरार उर्फ काला निवासी राणा माजरा और उसके साथी आजम निवासी सहारनपुर, यूपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में दोनों ने पुरानी आपसी रंजिश के कारण हमला करने की बात कबूल की है। वारदात में प्रयुक्त कार, अवैध पिस्टल, फोन और डंडे बरामद करने के साथ अन्य फरार साथियों की तलाश करेगी। इसके लिए पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें