Chirag and Rudra Pratap won Gold in National Fencing Competition
- फोटो : Panipat
पानीपत। 23वीं सब जूनियर नेशनल फेंसिंग प्रतियोगिता में सोमवार को पानीपत के फेंसरों दो स्वर्ण एवं एक रजत पदक जीत कर जिले का नाम रोशन किया। छत्तीसगढ़ के रायपुर में 26 से 28 मार्च तक इसका आयोजन हुआ।
जिला फेंसिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह आर्य ने बताया कि सोमवार की सुबह पानीपत के फेंसिंग खिलाड़ी चिराग ने ईप्पी इवेंट की व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक और टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीता। रुद्र प्रताप ने ईप्पी के टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने कहा कि यह उनके कोच नरेंद्र लठवाल की कड़ी मेहनत का परिणाम है। दोनों खिलाड़ी खेल विभाग की ओर अपोलो इंटरनेशनल स्कूल में चल रही खेल नर्सरी में अभ्यास करते हैं।
जिला फेंसिंग एसोसिएशन के महासचिव संजीव त्यागी ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि ओलंपिक का लक्ष्य लेकर कड़ी मेहनत से अभ्यास करें। इस जीत पर जिला फेंसिंग एसोसिएशन की उपाध्यक्ष रजनी शर्मा, कोषाध्यक्ष विजय गर्ग, चरण सिंह मलिक, अनिल मित्तल, तिलक राज, रवि दत्त, सुरेश रावल ने भी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।