फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शाम को ठिठुरन बढ़ी आज बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पश्चिमी विक्षोभ के चलते इस बार मौसम लगातार परिवर्तनशील है। पिछले दिन दिन बारिश के बाद मार्च महीने के आखिरी दिनों में भी ठिठुरन बनी हुई है। मौसम विशेषज्ञ ने सोमवार को बारिश के आसार बताए हैं। ऐसे में गेहूं और सरसों उत्पादक किसानों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

रविवार को मौसम सामान्य रहा। सुबह ही धूप निकल आई। दिन के समय ठिठुरन से कुछ राहत मिली। इसके बाद दिन ढलते ही फिर से ठिठुरन बढ़ गई। अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि इस बार मौसम लगातार बदल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते सोमवार को गरज के साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें