संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। जीवीएम इंटरनेशनल स्कूल द्वारा शनिवार को गोल्डन पार्क में खेल दिवस मनाया गया। इसमें प्री नर्सरी से पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने भाग लिया। निदेशक राधे श्याम जांगड़ा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान सेक रेस, गोरिल्ला रेस, फ्रॉग रेस, लेमन रेस आदि में बच्चों ने प्रतिभा दिखाई। राधेश्याम जांगड़ा ने विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया । उन्होंने योग से शरीर को स्वस्थ रखने का संदेश दिया।
प्रधानाचार्या पम्मी ठकराल ने कहा कि हमें खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। इस दौरान बाॅल बैलेंसिंग में कक्षा पांचवीं में तान्या प्रथम, हिमांशी द्वितीय व पीयूष तृतीय स्थान पर रहे। साइकिल रेस में नर्सरी के अंकित,अर्नव व हर्षित क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। नैपकिन रेस में वंदना ने पहला शिवांश ने दूसरा और भास्कर ने तीसरा स्थान पाया। कक्षा दूसरी की कंगारू रेस में गूंजा, तन्वी और काव्या पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रही। पहली कक्षा की जंपिंग रेस में नवदीप प्रथम, युवान द्वितीय व सुशील तृतीय स्थान पर रहे। इस मौके पर उप प्रधानाचार्या मीनाक्षी और अन्य शिक्षक मौजूद रहे।