फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से भाग रही किशोरी को रोकने पहुंची चाइल्ड लाइन की टीम से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
मॉडल टाउन थाना क्षेत्र में घर से भाग रही एक किशोरी को समझाने के लिए उसके भाई ने चाइल्ड लाइन नंबर पर कॉल कर टीम को बुलाया। टीम के मौके पर पहुंचने के बाद किशोरी टीम की एंबुलेंस में आकर बैठ गई। इसी दौरान किशोरी का पीछा करते हुए वहां पर उसके पिता और चाचा आए और टीम के सदस्यों के साथ मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

चाइल्ड लाइन के सदस्य रोहित ने बताया कि रविवार को रात करीब 11 बजे उनके पास 1098 पर कॉल करके एक युवक ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय बहन एक युवक के साथ भाग रही है, उसके आकर समझाएं। वह चाहता है कि टीम उसकी बहन की काउंसलिंग करे और उसे शादी की सही उम्र व अन्य बातों के बारे में बताए। टीम जब मौके पर पहुंची तो वहां पर किशोरी आ गई और उनकी एंबुलेंस में बैठ गई। इसी दौरान उनके चाचा व पिता वहां आए और आते ही लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। टीम ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। टीम मेंबर ने बताया कि एंबुलेेंस में बैठी किशोरी ने प्राथमिक पूछताछ में बताया कि उसके परिवार के सदस्य उसे जान से मारना चाहते है। वह घर पर नहीं रहना चाहती है। इसी बीच किशोरी को उसके भाई के साथ भेज दिया गया।
वर्जन
पुलिस ने चाइल्ड लाइन के सदस्य की शिकायत पर परिवार के सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सरकारी अधिकारी पर हाथ उठाने का परिवार ने अपराध किया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुनील कुमार, मॉडल टाउन थाना प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें