फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: प्रदर्शनी में बाल वैज्ञानिकों ने दिखाया कौशल

Wed, 13 Nov 2024 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। शिक्षा विभाग की तरफ से विद्यार्थियों का रुझान विज्ञान विषय के प्रति बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिवाह में जिला स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें खंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों ने मॉडल प्रस्तुत कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। वहीं, विशिष्ट अतिथियों में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद्र भारद्वाज, बीआरसी विक्रम सहरावत समेत विभिन्न शिक्षा अधिकारी मौजूद रहे। जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने बाल वैज्ञानिकों का हौंसला बढ़ावा और विज्ञान विषय में अपने कौशल को निखारने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


जिला विज्ञान विशेषज्ञ संदीप कुमार ने बताया कि एससीईआरटी गुरुग्राम के निर्देशानुुसार जिला स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। सुबह पंजीकरण के बाद खंड स्तर पर विजेता टीमों ने जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में अपने मॉडल प्रस्तुत किए। जिला स्तरीय प्रदर्शनी के विजेता बच्चे राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में भाग लेंगे।

इन विषयों पर प्रस्तुत किए मॉडल ः मुख्य विषय- टिकाऊ भविष्य के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी उप-विषय- 1. खाद्य स्वास्थ्य और स्वच्छता, 2. परिवहन और संचार, 3. प्राकृतिक खेती, 4. आपदा प्रबंधन, 5. गणितीय मॉडलिंग और कम्प्यूटेशनल सोच, 6. अपशिष्ट प्रबंधन तथा 7. संसाधन प्रबंधन।
विज्ञापन


जिला स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में प्रत्येक खंड से विजेता रही टीमों ने भाग लिया। जिला स्तर पर अव्वल रहने वाली टीमों का चयन राज्य स्तर पर किया जाएगा। - संदीप कुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें