फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: छठ महापर्व छह और सात को, पांच प्रमुख स्थानों पर होंगे आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पूर्वांचल समाज ने छठ महापर्व को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बार छठ महापर्व सात और आठ नवंबर को मनाया जाएगा। शहर में पांच स्थानों पर अस्ताचलगामी और उदयगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। समाज के लोगों ने इसके लिए घाटों पर तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके साथ प्रशासन को पत्र लिखकर सभी संबंधित विभागों का सहयोग करने की मांग की है।
विज्ञापन

पूर्वांचल समाज के प्रमुख व्यक्ति पारसनाथ सिंह, सुशील ठाकुर, उमाशंकर राय, सुनील झा, नंदू कुशवाहा, अवधेश यादव व अमित सिंह ने मंगलवार को घाटों पर पहुंचकर व्यवस्था को देखा। उन्होंने समाज के लोगों को अपने स्तर पर तैयारी करने की बात कही। इसके साथ उपायुक्त को इस बारे में पत्र लिखा।
पूर्वांचल समाज के मीडिया प्रभारी चंदन चौहान ने बताया कि एनएफएल रजवाहा गोहाना रोड, थर्मल रजवाहा असंध रोड, बाबरपुर ड्रेन नंबर 2 और अस्थायी तालाब बनाकर कुटानी रोड और दो लाइनों के बीच मनोहर पार्क के पीछे सैनी कॉलोनी में मुख्य रूप से छठ पूजा की जाती है। यहां बिजली, पानी और सुरक्षा व्यवस्था की जरूरत है। संबंधित विभाग का सहयोग मिलने पर आयोजन को बेहतर बना सकेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समाज के लोग अपने स्तर पर घाटों पर व्यवस्था बनाने में लगे हुए हैं। प्रशासन से सहयोग मिल जाए तो कम समय में सुविधा मिल जाएंगी। उपायुक्त ने बताया कि संबंधित विभाग के अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। यहां बेहतर व्यवस्था दी जाएगी। समाज के लोगों को हर संभव सहयोग दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें