फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: भांजा बनकर दो लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मतलौडा। मतलौडा गांव के एक व्यक्ति से ठग ने भांजा बनकर बात की और सड़क हादसे में घायल होने की बात कहकर उससे खाते में दो लाख रुपये डलवा लिए। पीड़ित ने जब अपने असली भांजे के नंबर पर फोन किया तो फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मतलौडा गांव निवासी धर्मबीर ने बताया कि चार दिसंबर को उसके पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया। जिसने कहा कि वह उसका भांजा बोल रहा है, उसका एक्सीडेंट हो गया है। उसके खाते में 4.50 लाख रुपये डलवा दो। उसने एक लाख रुपये डलवा दिए। पांच दिसंबर को दोबारा फोन आया तो उसने एक लाख रुपये फिर डलवा दिए। जब उसने अपने भांजे को फोन किया और रुपये खाते में आने के बारे में पूछा तो भांजे ने मना कर दिया। भांजे ने एक्सीडेंट होने की भी कोई बात नहीं कही। जिसके बाद फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ और उसने मामले की शिकायत साइबर अपराध थाना पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें